Tuesday, September 13, 2016

POSTED IN

 some valuable tips 

कपूर – camphor 


kapur

कपूर और उसकी खुशबू से हम सब परिचित हैं. यह हमारे पूजा पाठ में प्रतिदिन काम  आता हैं. हमारे प्राचीन धर्म से जुटी वस्तुएँ अक्सर कुछ न कुछ महत्व रखती  हैं.

  कपूर पूजा के अतिरिक्त भी  अनेक काम में लाया  जा सकता हैं  –

1 कपूर की 4-5 टिकिया अलमारियों , ड्रौर और कबर्ड के हर खाने में रख देने से यह   फ्रेशनर का  काम करता हैं. अलमारी खोलने पर इसकी  भीनी – भीनी  खुशबू ताजगी  का एहसास कराती  हैं. यह बरसात में सीलन के महक को हटाता हैं.

2 किसी कप या कटोरी में पानी में 10-15 कपूर डाल कर     रखने से  मक्खियों  और लाही ( छोटी मक्खियों जैसे कीडे    ) से छुटकारा मिलता हैं.

3.  पोछे के पानी में 2-4 कपूर की टिकिया चूर  कर डालने से कीडे और मक्खियों में कमी आती हैं. यह भी मान्यता हैं , इससे घर के वास्तु दोष दूर होते हैं.

ये आजमाये , परखे  और लाभदायक नुस्खे हैं.

1 comment: